फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल में 70 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बद्री केदार में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य बनने से अब तक 21 साल में बदरी-केदारनाथ में 70 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा करीब साढ़े 12 लाख श्रद्धालु 2019 में दर्शन को पहुंचे लेकिन कोरोना काल में साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं की कमी भी देखने को मिली।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनिया की ओर से मांगी गई सूचना में जानकारी दी गई कि वर्ष 2000 में 7,35,200 श्रद्धालु बदरी-केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे। 2010 में आंकड़ा फिर बढ़ा और संख्या 9,26,577 पहुंची। 2019 में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ और आंकड़ा 12,41,929 पहुंच गया। राज्य बनने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 21 साल में इस वर्ष ज्यादा रही। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना काल की वजह से मात्र 197742 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे।
....................
प्रमुख यात्राकाल वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या
वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या
2000 735200
2005 566524
2010 926577
2015 350146
2019 1241929
2020 144805
2021 197742
............................................
दान दाताओं ने भी जी भरकर किया दान
हल्द्वानी। राज्य बनने के बाद से अब तक श्रद्धालु बदरी-केदारनाथ धाम में 50,20,04,446 रुपया दान कर चुके हैं। दान दाताओं ने सर्वाधिक दान 68,22,58,586 रुपया रुपया वर्ष 2019-20 में किया। कोराना काल में भी दान दाताओं ने ऑनलाइन और चेक के माध्यम से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपया दान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें