फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हाइवे को दुरुस्त कर यातायात सुचारू

विज्ञापन
दोगांव के पास क्षतिग्रस्त मार्ग को सही करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी पुल के पास सोमवार को भी मलबा हटाने का काम जारी रहा। वहीं, दोगांव में क्षतिग्रस्त मार्ग पर सुरक्षा के उपाय के लिए एनएचएआई ने खाली ड्रमों को भरकर सड़क के नीचे रखकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है। दोनों स्थानों पर भूस्खलन और मोटर मार्ग धंसने के चलते इस हाईवे पर आवागमन बाधित था। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को यातायात का संचालन सुचारु रहा। हालांकि वीरभट्टी में मलबा हटाने के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर के लिये यातायात रोका गया।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम ज्योली के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर भट्ट ने मुख्यमंत्री से रानीबाग-वीरभट्टी मार्ग में पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से पुल बनाया जा रहा है लेकिन इस योजना के बजट में पुल बनाने का प्रावधान ही नहीं है। बताया कि पुल बनने के बाद इसे हाईवे के बंद होने पर या यातायात बढ़ जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था पर इसका उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें