फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरीज के समीप जंगल में धधकी आग, जंगल स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनागांव क्षेत्र में शनिवार रात में लगी आग रविवार को एरीज के निकट मनोरा रेंज तक पहुंच गई। जंगल में धधकी आग ने लगभग एक हेक्टेयर जंगल जला दिया है। वन विभाग की टीम ने रविवार शाम आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नैनागांव क्षेत्र में शनिवार को लगी आग रविवार को एरीज तक पहुंच गई और हरा-भरा जंगल राख हो गया। वन विभाग की टीम रविवार दोपहर 12 बजे बाद मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पूरे जंगल को चपेट में ले चुकी थी। 12 बजे बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाने की कोशिश की और शाम चार बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
मनोरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएस मेहता ने बताया कि किसी अराजक तत्व ने सड़क किनारे कूड़ा जलाया था जिससे जंगल में आग लग गई। टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगाने वाले की तलाश की जा रही है। पता लगने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तैयारियों की खुली पोल
फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने की तैयारियां कैसी
नैनीताल। फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की तैयारियों की पोल खुल चुकी है। बीते माह नैनीताल में डीएफओ टीआर बीजूलाल के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी हुआ था। प्रशिक्षण में वन विभाग के अधिकारियों और नवनियुक्त फॉरेस्ट गार्डों को वायरलेस संचालन समेत आग पर नियंत्रण के तमाम तौर-तरीके बताए थे। फायर लाइन काटने, ड्रोन के माध्यम से वनाग्नि पर नजर रखने की भी जानकारियां दी गई थी। पूर्व में डीएफओ ने बताया था कि फायर सीजन को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गईं हैं। नैनीताल वन प्रभाग में 69 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। फायर सीजन से निपटने के लिए वन प्रभाग में 200 फायर वॉचर और 100 से अधिक वन प्रहरी नियुक्त किए गए हैं लेकिन मनोरा और नैनागांव के जंगल में आग लगने के मामले में वन विभाग की तैयारियां अधूरी नजर आ रहीं हैं।
ग्रामीणों के साथ अप्रैल में की जाएंगी बैठकें
नैनीताल। डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए अप्रैल में ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें ग्रामीणों को पिरूल रोजगार योजना से जोड़ने के साथ ही जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण करने की भी जानकारी दी जाएगी ताकि आग लगने से पहले ही जंगलों से पिरूल उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले लोगों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें