फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों पर होगी कार्रवाई: सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा पांच हजार जुर्माना

Thu, 07 Dec 2023 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में अब शहरों की सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर मवेशियों को खुला छोड़ना महंगा पड़ेगा। नगर निगम क्षेत्र में अब सड़क पर पालतू पशु छोड़े तो नगर निगम पांच हजार का जुर्माना लगाएगा। साथ ही इन गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजेगा। 
विज्ञापन
सड़क पर बैठे आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम क्षेत्र में अब सड़क पर पालतू पशु छोड़े तो नगर निगम पांच हजार का जुर्माना लगाएगा। साथ ही इन गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजेगा। जो पशुपालक इन्हें छुड़ाने आएगा, उनसे निगम चारे के अलावा, पशु को पकड़ने और लाने ले जाने का खर्च भी वसूलेगा। नगर आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सड़क पर घूमने वाले पशुओं और उनसे हो रही दुर्घटना के लिए नगर निगम को फटकार लगा चुका है। साथ ही सड़कों से जानवरों को हटाने के आदेश भी दे चुका है। इसी क्रम में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि नगर निगम सड़क पर पशु छोड़ने वाले पशु मालिकों पर जुर्माना करेगा। नगर निगम ऐसे पशुपालक से पांच हजार का जुर्माना तो वसूलेगा। साथ ही गौशाला भेजने पर होने वाला खर्च और पशु के खाने पर होने वाले खर्च भी पशुपालक से वसूला जाएगा।

शहर में नहीं दिखा गो रक्षा दल
नगर निगम ने मंगलवार को 20 सदस्यीय गो रक्षा दल का गठन किया था। इसका उद्देश्य मुख्य सड़क से लावारिस पशुओं को हटाना था। इनकी ड्यूटी नैनीताल रोड, कलाढूंगी रोड सहित मुख्य सड़क पर लगाई गई थी। उधर, बुधवार को बरेली रोड पर लावारिस जानवर सड़क किनारे, सड़क के बीच में खड़े दिखाई दिए, लेकिन कहीं भी गो रक्षा दल नहीं दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें