फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवीएम का फोटो वायरल करते ही दो लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बूथ के अंदर से ईवीएम का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाकी 15 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने सोशल मीडिया को मानीटरिंग के लिए अपने सेल को सुबह से ही सक्रिय कर दिया था। मतदान के दौरान जांच से पता चला कि जगदंबानगर निवासी युवक ने मत देने के बाद बूथ के अंदर से ईवीएम की फोटो खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह चोरगलिया क्षेत्र के युवक ने ईवीएम की फोटो को ट्विटर पर वायरल कर दिया।
इसी तरह 15 अन्य लोगों ने भी ईवीएम की फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने 15 लोगों को हिदायत देकर उनके फोन से मैसेज डिलीट कराए। पकड़े गए लोगों में भाजपा, कांग्रेस और सपा के समर्थक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मतदान एक गोपनीय प्रक्रिया है। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करना कानूनन गलत है।
विज्ञापन

पुुलिस की टीमें लगातार सोशल मीडिया की मानीटरिंग करने में जुटी है। वैसे तो मानीटरिंग का काम चुनाव आयोग का है लेकिन आयोग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
कई लोगों ने डर के मारे हटाया पोस्ट
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के 1008 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। हालांकि कई केंद्रों पर मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते कुछ समय के लिए मतदान रोका गया। उधर, मतदान के दौरान लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में कई वोटरों ने मतदान करते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। ये तब हुआ, जबकि पुलिस फोर्स किसी व्यक्ति को पोलिंग बूथ में मोबाइल ले जाने नहीं दे रही थी। पोस्ट वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। वहीं कई लोगों पुलिस कार्रवाई के डर से सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट हटा दी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें