फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर भी मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को राजपुरा में हुए विवाद के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता रवींद्र बाली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश आदि उनके घर में घुसे और उन्होंने परिवार के साथ अभद्रता की। साथ ही घर में पीछे के रास्ते से एक पेटी शराब रख दी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश सहित नौ लोगों के खिलाफ धारा 147,452,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ता राजेंद्र नगर निवासी विनोद कुमार ने भी पुलिस को तहरीर दी।
आरोप लगाया कि भाजपा नेता अजय राजौर, रवींद्र बाली, मनोज कुमार आदि पैसे और शराब बांटकर वोटरों को प्रभावित कर रहे थे। सूचना पर एफएसटी की टीम ने रवींद्र बाली के घर से एक पेटी से अधिक मात्रा में शराब बरामद की। इस मामले में अजय राजौर, रवींद्र बाली सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188,171 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी का कहना है कि रवींद्र बाली के घर से शराब बरामद हुई थी। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि रवींद्र का कहना था कि उसके घर में पीछे के रास्ते से राजनीतिक विरोधियों ने शराब की पेटी रख दी थी। पुलिस तीनों मुकदमों की विवेचना कर रही है।
दिन में भी दिखा तनाव का असर
राजपुरा में रात के समय हुए हंगामे का असर दिन में मतदान के दौरान भी दिखाई दिया। अमूमन एक साथ रहने वाले लोग अलग-अलग गुटों में दिखाई दिए। तनाव को देखते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने राजपुरा में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें