फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शुरू हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से प्रदेश के 30 केंद्रों पर शुरू हो गया है। हाईस्कूल, इंटर की 12.95 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है।
विज्ञापन

सोमवार को मूल्यांकन शुरू होने से पहले केंद्रों पर मास्टर ट्रेनरों ने 10-10 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं और परीक्षकों को मूल्यांकन के तौरतरीके बताए। बोर्ड कार्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों ने परीक्षकों को मूल्यांकन से संबंधित दिशा निर्देशों की जानकारी दी। मंगलवार से शत प्रतिशत मूल्यांकन कार्य होगा। परिषदीय अधिकारियों के मुताबिक कुछ केंद्रों पर पूरे परीक्षक नहीं पहुंच पाए हैं। अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि जिस मूल्यांकन केंद्र में परीक्षक नहीं पहुंच पाएंगे, उन केंद्रों पर दूसरे परीक्षकों को भेजा जाएगा। पहला दिन होने की वजह से मूल्यांकन निर्धारित मानक के अनुरूप शत प्रतिशत नहीं हो पाया है। नियत समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें