फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर तक सड़कें नहीं बनीं तो केंद्र से नहीं मिलेगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। फिर से पीएमजीएसवाई अपनी कार्यप्रणाली के चलते जनपद में अन्य विभागों के कार्यों के सापेक्ष फिसड्डी साबित हुआ है।
विज्ञापन

इसी के तहत पीएमजीएसवाई को बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट में लक्ष्य के सापेक्ष काम पूरा न कर पाने के चलते डी श्रेणी में रहना पड़ा है। यही कारण है कि अब अगर सितंबर तक पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क से संबंधित निर्माण कार्य पूरे नहीं किए गए तो पीएमजीएसवाई को केंद्र सरकार की ओर से धनराशि मिलनी बंद हो जाएगी। फिर विभाग को सिर्फ राज्य स्तर से ही बजट मिल पाएगा। इसे लेकर शासन से सीडीओ को पत्र भी मिल चुका है। (संवाद)
-
लक्ष्य पूरा न होने से डी श्रेणी में आया विभाग
222 किमी सड़क निर्माण का मिला था लक्ष्य, पर विभाग 86.93 किमी सड़क ही बना पाया
भीमताल। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग को जनपद में वर्ष 2021-22 में 222 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य मिला था लेकिन विभाग 86.93 किमी सड़क ही बना पाया। इसके चलते विभाग 39.16 प्रतिशत के साथ डी श्रेणी में शामिल हो गया। जनपद में पीएमजीएसवाई विभाग ही है जो डी श्रेणी में शामिल है। शेष 31 विभाग ए श्रेणी और 2 विभाग बी श्रेणी में शामिल हैं। इसके चलते बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति विवरण रिपोर्ट में जनपद को 108 अंकों में 102 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

-
पीएमजीएसवाई लक्ष्य के अनुरूप सड़क का निर्माण कार्य नहीं करा पाया है। इसके चलते शासन से पत्र मिला है अगर पीएमजीएसवाई सितंबर तक सड़क से संबंधित निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाया तो केंद्र से बजट मिलना बंद हो जाएगा। इसको लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से वार्ता की है। - डॉ. संदीप तिवारी, सीडीओ
-
विभाग ने कई सड़कों का निर्माण कार्य कर लिया है, लेकिन कई सड़कों का मामला कोर्ट में होने के साथ अन्य समस्याओं के चलते कार्य रुक गया है। हम सितंबर से पहले सड़क के निर्माण कार्य पूरे कर लेंगे पर डामरीकरण का काम सितंबर में बरसात के चलते नहीं हो पाएगा। - किशन सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई
‘नगर निगम देगा एनओसी, तब लोनिवि बनाएगा सड़क’
- लोनिवि ने एचपीसीएल पर लगाया सड़कों को खराब करने का आरोप
- सड़क मरम्मत करने की मांग, उधर नगर आयुक्त ने एई से मांगी रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. (एचपीसीएल) की ओर से नगर निगम क्षेत्र में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन के लिए सड़क खोदने का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। लोनिवि ने मानकों के हिसाब से सड़क मरम्मत नहीं करने की बात कहते हुए सड़क बनाने से मना कर दिया है। साथ ही नगर निगम को पत्र भेजकर एनओसी जारी करने की मांग की है। उधर, नगर आयुक्त ने निगम के एई से इस मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है।
एचपीसीएल नगर निगम क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछा रहा है। निगम की शर्तों के अनुसार सड़क बनाने के बाद एचपीसीएल सड़क को पूर्व की तरह बनाकर देगा, जिसकी निगरानी नगर निगम करेगा। साथ ही इसके एवज में नगर निगम आठ प्रतिशत सुपरविजन चार्ज वसूलता है।
लोनिवि के अनुसार हिम्मतपुर तल्ला की श्रीराम कॉलोनी फेज एक से चार और ओम शांति कॉलोनी, पुष्प विहार कॉलोनी सहित 10 सड़कों में नगर निगम पत्थर बिछाकर पीसी करने की तैयारी कर रहा था, जबकि एचपीसीएल ने यहां सड़क खोद दी है और सड़क की मरम्मत भी सही से नहीं की। इस कारण यहां पीसी का काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने कहा कि नगर निगम को पत्र भेजा है। कहा कि निगम सुपरविजन चार्ज ले रहा है, इसलिए निगम उन्हें एनओसी दे कि सड़क पूर्व की तरह कर दी गई है। इसके बाद पीसी का काम किया जाएगा।
उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने एई नवल नौटियाल से इन सड़कों की रिपोर्ट मांगी है। वहीं
नगर निगम के एई नवल नौटियाल ने बताया कि वह सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौैंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें