फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गहरा सकता है शहर में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बृहस्पतिवार से शहर की पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने के आसार हैं। जलसंस्थान के संविदा श्रमिक नियमितीकरण समेत तमाम मांगों को लेकर बुधवार मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि विभाग के उच्चाधिकारी ठेकेदार को व्यवस्था बनाए रखने के लिए पत्र दिए जाने और जेई, एई को व्यवस्था बनाने का जिम्मा दिए जाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष गोविंद आर्या ने बताया कि हल्द्वानी डिविजन में 172 संविदा श्रमिक कार्यरत हैं। इनमें से 14 श्रमिक शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट में गौला से सप्लाई होने वाले पानी की व्यवस्था देखते हैं। सात टैंकर चालक और सात परिचालक हैं। अन्य श्रमिक विभिन्न लाइनों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए वाल्व ऑपरेटर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अब मांग पूरी हुए बिना किसी भी हाल में आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम की पेयजल सप्लाई सामान्य रही है। बृहस्पतिवार सुबह से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। ठेकेदार को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही सभी सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को पेयजल व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। टैंकरों का संचालन भी सुचारु कराने का प्रयास होगा। पेयजल वितरण में लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
फुटकुआं नलकूप ड्राइ घोषित
हल्द्वानी। फुटकुआं स्थित जलसंस्थान का पेयजल नलकूप खराब हो गया है। इसका डिस्चार्ज कम होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जलसंस्थान ने नलकूप को ड्राइ घोषित कर दिया है। क्षेत्र में नलकूप से पेयजल आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में नलकूप खंड का एक सिंचाई नलकूप है। उससे जलसंस्थान को दो घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति और नलकूप खंड के अधिकारियों से बात की गई है लेकिन अभी उनकी ओर से विभाग को अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें