फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए टैक्सी मालिकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड काल में जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की मांग पर संभागीय परिवहन अधिकारी ने प्राइवेट टैक्सियों का अधिग्रहण तो करा लिया लेकिन पांच महीने बाद भी टैक्सी मालिकों के बकाया 47 लाख, 96 हजार 654 रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इससे टैक्सी मालिकों ने मंगलवार को आरटीओ दफ्तर में सात घंटे तक धरना दिया। शाम सात बजे डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारी को टैक्सी संचालकों के बकाया भुगतान का आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

टैक्सी संचालकों के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया दिनभर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने आंदोलनकारी टैक्सी संचालकों की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी बात कराई। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीएम धीराज गर्ब्याल से टैक्सी संचालकों का बकाया भुगतान कराने के लिए बात भी की। उन्होंने कहा कि टैक्सी संचालकों ने कोरोना काल में अपनी टैक्सियों का संचालन कर कोरोना वॉॅरियर्स का काम किया है। उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाए हतोत्साहित किया गया। टैक्सी संचालकों के आंदोलन के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और यह टैक्सी संचालकों की जीत है।
ये बैठे धरने पर
टैक्सी संचालक जीवन तिवारी, भुवन तिवारी, महेशानंद, मनोज कुमार टम्टा, कुनाल गोस्वामी, एडवोकेट बृजेश बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, रिहान मियां, मो. शरीफ, रजत भट्ट, नफीज अहमद, प्रीत पाल सिंह, अंकित कनवाल, रियाज, आरिफ खान, तौहीद मिया, अशद, संतोष कुमार, नारायण सिंह कुटियाल, शंकर प्रसाद टम्टा, नासिर हुसैन, अब्दुल हुसैन, पूरन बोरा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें