फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण अवतार नाटक के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
ग्राम मलसागिरधरपुर में श्री कृष्ण अवतार नाटक का एक दृश्य। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
श्री तुलसीधाम मंदिर मलसा में 67वां तुलसी महायज्ञ शनिवार रात को धूमधाम से शुरू किया गया। इस मौके पर ग्रामीण कलाकारों ने धार्मिक कथा मंचन, श्री कृष्ण अवतार के मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात को मलसागिरधरपुर में श्री तुलसीधाम मंदिर में श्रीकृष्ण अवतार नाटक मंचन में सबसे पहले कंस ने आकाशवाणी में अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी बहन के आठवें पुत्र को सुना तो उसने अपनी बहन देवकी और उसके पति वासुदेव को जेल में डाल दिया। बाद में श्री कृष्ण के जन्म के सुंदर दृश्य का मंचन किया गया। इसके बाद तुलसी धाम सेवा समिति के कलाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत व हास्य के नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिमला पिस्तौर, चकौनी, मिलक, खमरिया, रामेश्वरपुर, महाराजपुर, गदरपुर और रुद्रपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इससे पहले रुद्रपुर नगर निगम के मेयर रामपाल, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा व विपिन जल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गद्दी पर आसीन संत राजेंद्र कुमार जी महाराज ने प्रवचनों में कहा कि हमें समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बाहर से आए मेहमानों का स्वागत किया। वहां गुरमीत सिंह, राजकुमार खनीजों, सूरज प्रकाश गंभीर, हरीश बांगा, वेद प्रकाश बांगा, विपिन बागां, लक्ष्मण दास बांगा, सोनू खुराना आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें