फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से भागकर हल्द्वानी पहुंचे दो छात्र

Wed, 04 Nov 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्कूल में झगड़ा करने के बाद भागकर दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचे नाबालिग बच्चों को पुलिस ने माता पिता के सुपुर्द कर दिया। दिल्ली महरोली निवासी आठवीं के दो छात्र सोमवार को अपने स्कूल न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन में पहुंचे। क्लास में उनका छात्रों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि टीचर के डांटने पर उन्होंने टीचर के साथ अभद्रता कर दी। स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों को स्कूल से निकाल दिया। दोनों घर पहुंचे और पैसे लेकर हल्द्वानी की बस में बैठ गये।

रात में हल्द्वानी पहुंचे, उनको अकेले देख पुलिस कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर छात्रों ने भागकर आने की बात बताई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार शाम उनके परिजन हल्द्वानी पहुंचे। पुलिस ने बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें