फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान में पकड़ा मिल्क पाउडर, सीज

Wed, 04 Nov 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। बगैर लाइसेंस राशन की दुकान पर स्किम्ड मिल्क पाउडर से दूध बनाकर बेच रहे व्यवसाई के यहां एफडीए की टीम ने छापा मारकर तीन लाख रुपये का मिल्क पाउडर व केमिकल बरामद किया। इसे सीज कर दिया गया। यही नहीं कई अन्य खाद्य वस्तुओं के नमूने भी भरे हैं।
विज्ञापन


डीएम डॉ. बलकार सिंह को सूचना मिली थी कि दुबे का पड़ाव पर अवैध तरीके से दूध बनाकर बेचने का कारोबार हो रहा है। उनके आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। दुबे का पड़ाव स्थित सुनील गुप्ता की परचून की दुकान से सटी उनके भाई की राशन की दुकान में करीब तीन लाख रुपये का स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं केमिकल पाया गया।

कारोबार संबंधी लाइसेंस भी न पाए जाने पर इसे सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने क्वारसी पर रमेश के यहां से हल्दी, पीएसी के पास नरेंद्र प्रताप सिंह के यहां केसरवाटी, शिवकुमार के यहां से माइल्ड फैट व सरसों के तेल, देवसैनी मोड़ स्थित कमल मिष्ठान्न भंडार से बर्फी का नमूना भरा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें