अलग-अलग दो घटनाओं में जहरीले पदार्थ खाने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लालकुआं निवासी 20 वर्षीय सुमित शर्मा ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एसटीएच में लाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना में हल्दूचौड़ निवासी 18 वर्षीय पूनम पत्नी भुलीराम ने भी शनिवार रात घर पर कीटनाशक दवा ले ली। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।