फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करते-करते दूल्हे को पड़ा दौरा

Mon, 22 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर डांस-डांस करते दौरा पड़ने से दूल्हे की मौत हो गई। खबर मिलते ही दूल्हा और दुल्हन के परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजन रविवार को सुबह बारात लेकर जाने की तैयारियों में जुटे थे। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान हीरा सिंह के अनुसार शनिवार को देर रात गांव बन्नाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय गौतम पुत्र रामविलास की शादी से एक दिन पहले घर में मंढा शादी समारोह का आयोजन किया गया था। घर के आंगन में डीजे पर परिजन नाच रहे थे इस दौरान दूल्हा गौतम भी मस्ती में होकर डीजे पर पहुंचकर डांस करने लगा।

कुछ देर में गौतम अचानक डीजे पर गिरकर बेहोश हो गया। उसे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौतम की बारात रविवार को सुबह गांव रेहटा में जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें