फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से गिरी महिला पर चढ़ा डंपर, मौत

Tue, 24 Feb 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पानी रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका पति और बेटा बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची मंडी पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गोरापड़ाव निवासी किसान मदन सिंह सोमवार को पत्नी मंजू (40) और बेटे पवन (12) के साथ आईटीआई रोड पर रहने वाले अपने बहनोई बनवारी लाल यादव से मिलने आए थे।

शाम करीब 6:30 बजे बाइक से घर लौटते समय जनता पेट्रोल पंप के पास गोरापड़ाव की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी मंजू नीचे आ गिरी और डंपर का पिछला पहिया उसे रौंदते हुए निकल गया, जबकि मदन सिंह और उसका बेटा पवन छिटककर दूर गिरने से बाल-बाल बच गए। किसान ने घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मदन सिंह एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल मंजू को लेकर नीलकंठ अस्पताल पहुंचा। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी चालक दीप चंद जोशी को हिरासत में ले लिया। चालक का कहना था कि बाइक सवार ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर की चपेट में आ गया था। अस्पताल में मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे बड़े बेटे गौरव और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें