फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी के ड्राइवर को झांसा देकर 80 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 07 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामपुर रोड पर आंचल डेयरी के ड्राइवर को दिनदहाड़े झांसा देकर उचक्कों ने 80 हजार रुपये साफ कर लिए। पुलिस इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी।
विज्ञापन


इंदिरानगर -2 बिंदुखत्ता निवासी पवन मिश्रा आंचल डेयरी में ड्राइवर हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे चालक अपने सहायक मुकेश उर्फ छोटू के साथ दूध के पैसे का तगादा कर रहे थे। रामपुर रोड स्थित एक टायर शो रूम के सामने पिकअप खड़ी कर चालक  ने मुकेश को श्रद्धा जनरल स्टोर से पैसे लाने के लिए भेजा।

इसी समय दो लोग पैदल आए। एक खुद को शोरूम का मालिक बता रहा था। उसने चालक से एक हजार रुपये का फुटकर मांगा। चालक ने उसे दस-दस रुपये की गड्डी दे दी। इसके बाद फिर पठानी शूट पहने एक व्यक्ति ने एक हजार रुपये के फुटकर मांगे। चालक पैसे देने लगा तो उसने सौ-सौ रुपये के नोट मांगे।
विज्ञापन


 खुद को शोरूम का मालिक बताने वाले ने पैसा रखने के लिए उन्हें एक थैला दिया। थैला लेते ही वह बेहोश से हो गए। होश आने पर उन्होंने देखा कि दोनों काले रंग की पल्सर बाइक में जा रहे थे, उनके करीब 80 हजार रुपये गायब थे। चालक ने टीपीनगर पुलिस चौकी को घटना के बारे में बता दिया है।

सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चालक का कहना है कि उसने बाइक का नंबर नोट नहीं किया है। कोतवाल ने इस मामले में बेस अस्पताल के पास खड़े बरेली के तीन और हल्द्वानी के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ये तीनों अस्पताल के सामने माला बेचते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें