फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौानियारों में रिटायर्ड फौजी को मारा

Tue, 18 Aug 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/धानाचूली (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के डालकन्या गांव में रविवार रात एक सेवानिवृत्त फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के भीतर से बरामद किया गया। मृतक की गर्दन में मिले निशानों के आधार पर राजस्व पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने मृतक की बेटी से पूछताछ के बाद बेटे को हिरासत में ले लिया है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक डालकन्या गांव निवासी दीवानी राम (55) लगभग दस साल पहले फौज से सेवानिवृत्त होकर घर आया था और तभी से वह अपनी पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा व एक बेटी) के साथ रह रहा था। फौजी की पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

रविवार रात फौजी की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोमवार सुबह डालकन्या की ग्राम प्रधान कुंती देवी के पुत्र सुरेश जोशी ने तहसील प्रशासन और राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पट्टी पटवारी हेम जोशी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


तब तक फौजी का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था। राजस्व पुलिस के मुताबिक फौजी की गर्दन में निशान मिला है। माना जा रहा है कि किसी कपड़े अथवा रस्सी से फौजी का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पटवारी हेम जोशी ने मृतक की पुत्री हीरा देवी (22) और पुत्र प्रवीण चंद्र (25) से पूछताछ की।

बताया जाता है कि मृतक की बेटी के बयान के आधार पर राजस्व पुलिस ने प्रवीण चंद्र को हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि फौजी के बेटे ने ही उसकी हत्या की है। शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल ले जाया गया है जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

पटवारी हेम जोशी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रवीण चंद्र से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें