फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काट रही महिला पर झपटा तेंदुआ

Tue, 18 Aug 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कफाड़ी पच्चीसी गांव से जंगल में घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने प्राणघातक हमला कर दिया। महिला ने यहां राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कफाड़ी पच्चीसी गांव निवासी प्रेम सिंह की पत्नी 35 वर्षीया दुर्गा मेहरा रविवार शाम पंाच अन्य महिलाओं के साथ घास काटने पांच किमी. दूर भक्तिना के जंगल में गई थी। महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर घास काट रही थीं।

अचानक झाड़ियों की ओट से निकलकर तेंदुए ने दुर्गा माहरा पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उनके गले और पैरों में जख्म कर दिए। दुर्गा देवी की चीख-पुकार सुनकर महिलाएं शोर मचाती हुई वहां पहुंचीं।
विज्ञापन


इसके बाद तेंदुआ भाग गया। महिलाओं ने मोबाइल फोन से इसकी सूचना घर पर दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवकी देवी, सुंदर सिंह बिष्ट, हरीश सहित कई ग्रामीणों ने उन्हें यहां राजकीय अस्पताल में पहुंचाया।

वही सोमेश्वर तहसील के बले गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। गांव के आसपास ही तेंदुआ दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
मालूम हो कि 12 अगस्त की सायं बले गांव में घर के समीप ही काम कर रही राधा देवी (55) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव के आसपास ही दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत है। प्रधान लीला देवी ने बताया कि तेंदुए के भय से ग्रामीण बच्चों को स्कूल भी नही भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें