फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन तस्करों का पथराव, कर्मी घायल

Tue, 10 Jan 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घूघा नदी में जेसीबी द्वारा काटा गया खेत।
विज्ञापन
उप खनिज की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग द्वारा रविवार रात को अभियान चलाकर सात वाहनों को सीज किए जाने के बाद भी तस्करों में कोई डर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को लालकुआं गेट से अवैध खनन का प्रयास कर रहे तस्करों को जब ड्यूटी पर तैनात वन निगम कर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने गेट पर बने निगम के कंप्यूटर कक्ष पर पथराव कर दिया।

हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, वन निगम एक वाहन को कब्जे में लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से उप खनिज लेकर जा रहे लोगों ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हरिश्चंद्र लोशाली ने रोकने का इशारा कर कागज दिखाने को कहा।
विज्ञापन


इससे पहले कि लोशाली कुछ समझ पाते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चार-पांच तस्करों ने वन निगम के रॉयल्टी एवं कंप्यूटर कक्ष पर पथराव कर दिया और वाहन छोड़कर फरार हो गए। हमले में सिर पर पत्थर लगने से निगम कर्मी लोशाली घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अन्य निगम कर्मियों ने वाहन (यूपी 04/1352) को कब्जे में ले लिया। इधर, गेट प्रभारी अशोक सिंह द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 332 और 353 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें