फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी को दिए गए गेट से अवैध खनन की जांच पूरी हो गई है। वन निगम और वन विभाग की टीम ने पिलरों से बाहर अवैध खनन देखा। वन निगम की टीम ने पिलर से बाहर हुए अवैध खनन की पैमाइश की। टीम इसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को डीएलएम गौला को सौंपेगी। इसके आधार पर कंपनी पर जुर्माना तय किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने एनएच 87 निर्माण कर रही निजी कंपनी को गौला नदी में खनन गेट आवंटित किया है। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने कंपनी को दिए गए गेट पर अवैध खनन का खुलासा किया था। कंपनी गेट से पिलरों के बाहर तक अवैध खनन किया गया था। इस खुलासे के बाद वन विभाग और वन निगम की टीम ने कंपनी के गेट का निरीक्षण कर अवैध खनन देखा था। वन विभाग के अधिकारियों ने कंपनी सीमा के अंदर खनन करने की चेतावनी भी दी थी। इधर, बुधवार को वन निगम की टीम ने पिलर के बाहर और मानकों के विपरीत किए गए खनन का सर्वे किया। डीएलएम गौला केएन भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवैध खनन की सर्वे रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन


अवैध खनन में कंपनी पर आज तय होगा जुर्माना
वन निगम की टीम सौंपेगी डीएलएम को रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें