फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी के मिठाई की दुकानों में मारी जा रही है तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाट-माप विभाग की टीम ने शहर में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान मिठाई की पांच दुकानों में घटतौली पकड़ी गई। उधर, तौल यंत्रों का सत्यापन नहीं दिखाने पर 16 दुकानदारों को नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन

डीएम विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर सोमवार को बाट-माप विभाग की टीम ने शहर में 22 दुकानों में छापा मारा। बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एलएम पंत ने बताया कि जांच में सुरभी स्वीट्स शनि बाजार रोड में 64 ग्राम कम, विशंबर स्वीट्स रोडवेज स्टेशन में 50 ग्राम कम, जायसवाल स्वीट्स रामपुर रोड में 124 ग्राम, कड़ाकोटी स्वीट्स कालाढूंगी चौराहा में 134 ग्राम, बाला जी स्वीट्स तिकोनिया रोड में 120 ग्राम घटतौली पकड़ी गईं। उधर, 16 व्यापारियों ने तौल यंत्रों का सत्यापन नहीं कराया था। इस पर दुकानदारों को नोटिस भेजा गया। छापेमारी दल में आनंद सिंह रावत, भूपाल सिंह, सुंदर राम, मोहन राम मौजूद रहे।


मिठाई की पांच दुकानों में पकड़ी घटतौली
बाट-माप विभाग की टीम ने शहर में ताबड़तोड़ मारे छापे
तौल यंत्रों का सत्यापन नहीं कराने पर 16 दुकानदारों को नोटिस

इन नंबरों पर करें शिकायत
बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एलएम पंत ने बताया कि मिठाई लेने पर अगर कोई दुकानदार डब्बे का वजन भी उसमें शामिल करता है तो उसकी शिकायत 05946-228392 या 9411162034 में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें