फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
मृत दंपति के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी तहसील के पहाड़पानी में दीनी तल्ली के देवागांव तोक में नशे में धुत एक युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी की जान ले ली। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुद भी अपना जीवन खत्म कर लिया। उसका शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। तीन मासूम बेटियों और पड़ोसियों के बयान के आधार पर राजस्व पुलिस हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बता रही है।
विज्ञापन

पटवारी ललित जैड़ा के अनुसार सुनील कुमार (34) मजदूरी कर परिवार पालता था। सोमवार रात शराब पीकर आए सुनील का पत्नी प्रेमा देवी (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में सुनील ने प्रेमा देवी को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह देख घर में मौजूद तीन बेटियां मनीषा (6), चांदनी (4) और योगिता (3) पड़ोस में चलीं गईं। बेटियों से मारपीट का पता चलने पर पड़ोसी जब सुनील के घर पहुंचे तो वह गायब था। तलाश करने पर घर से 100 मीटर दूर वह बेसुध पड़ा मिला। उसकी सांसें थम चुकीं थीं। घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी थी। पड़ोसियों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी तो मंगलवार दोपहर पटवारी ललित जैड़ा ने ग्रामवासियों और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पटवारी ने बताया कि मौत की वजह पारिवारिक विवाद लग रही है। सुनील शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। घटना से पहले वह शादी समारोह से आया था। सुनील की मां नदी देवी और बेटा अक्षय कुमार (8) गांव में किसी शादी समारोह में गए थे।


पत्नी को पीटकर मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान
पहाड़पानी में दीनी तल्ली के देवागांव की घटना, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद
मासूम बेटियों, पड़ोसियों के बयान के आधार पर राजस्व पुलिस मान रही पारिवारिक विवाद

मासूम बच्चों का क्या होगा
सुनील की तीन मासूम बेटियों और एक बेटे को रोता देख हर कोई रो पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि अब इन मासूम बच्चों को कौन पालेगा। ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह बर्गली, ग्राम प्रधान बालम सिंह बर्गली, गुनियालेख प्रधान संजय पांडे मां नदी देवी को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन


भाई रुद्रपुर में नौकरी करता है
सुनील का छोटा भाई जगदीश अविवाहित है। वह रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।

गुस्से में आकर सब कुछ बर्बाद कर दिया
मां नदी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि बेटा ऐसा तो नहीं था। वह उसकी तबियत का ख्याल रखता था। हो सकता है कि पत्नी की जान चले जाने की डर से उसने भी घातक कदम उठा लिया हो।

प्रथम दृष्टया सुनील द्वारा अपनी पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मार डालने और घर से सौ मीटर दूर जाकर जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही। -नवाजिश खलिक, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें