फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूमन के मोबाइल के मैसेज साफ

विज्ञापन
Mobile lacation - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने पूनम के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच से पता चला कि उसके मोबाइल के मैसेज साफ किए गए हैं। पुलिस ने मैसेज की रिकवरी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गीतांजलि लेन हिम्मतपुर मल्ला निवासी पूनम रैकवाल (26) पुत्री खीम सिंह रैकवाल की लाश 20 जनवरी को गौलापुल के पास झाड़ी में मिली थी। वह रुद्रपुर स्थित वाहन कंपनी में ड्यूटी करती थी लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पूनम 19 जनवरी की शाम करने के बाद शाम को साथियों के साथ निकली थी। वह कंपनी की बस में सवार नहीं हुई। वह गौला पुल के पास कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले में काठगोदाम चौकी प्रभारी दान सिंह मेहता ने जांच करने के लिए पूनम के मोबाइल को परिजनों से कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि उसके मोबाइल पर मैसेंजर, फेसबुक, ह्वाट्सएप के मैसेज गायब पाए गए हैं। इस मामले में मैसेज रिकवरी के लिए एसओजी का सहयोग लिया जाएगा। युवती के बैग से रेपर भी लिया है। मैसेज के आधार पर पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस पूनम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पूनम के मोबाइल के मैसेज साफ
पुलिस ने रेपर कब्जे मेें लिया, मैसेज रिकवरी का प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें