बाजपुर के गांव इटव्वा निवासी अमरोबाई ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर अवैध खनन की सूचना देने पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज पर उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाया है।
अमरोबाई का कहना है कि 24 अक्तूबर को उसके पुत्र राजू ने पुलिस चौकी जाकर अवैध खनन से भरी बैलगाड़ियों की सूचना दी थी। इस पर बन्नाखेड़ा पुलिस ने उसके पुत्र राजू के खिलाफ ही उल्टा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। राजू अगले दिन जमानत पर छूटकर आया। अमरोबाई का कहना है कि पुलिस को सूचना देना भी अब खतरे से खाली नहीं है। इधर सीओ एमसी बिन्जौला ने बताया कि राजू पुराने मामले में वांछित था उसे गिरफ्तार किया गया था।