सितारगंज। जनताफार्म गांव के दोहरा हत्याकांड के पीड़ित परिवार के कब्जे की जमीन जोतने काशीपुर से आए दबंगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवक को शस्त्र अधिनियम के तहत शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
17 जुलाई 2015 को जनताफार्म में जमीनी विवाद को लेकर किसान जयमल सिंह हत्या कर दी गई थी। दलजीत सिंह उर्फ सोनू एवं उसके भाई रजविंदर सिंह घटना के गवाह होने के कारण सात जनवरी को नगर में कीर्तन के दौरान हथियारबंद लोगों ने उन हमला किया था, जिसमें सोनू एवं बीचबचाव को आए बिज्टी के रिश्तेदार हरबंश की मौत हो गई थी और रजविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने छह हत्यारोपियों को जेल भेजा।
बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के कब्जे की आठ एकड़ जमीन जोतने के लिए काशीपुर के हथियारबंद दबंग जनताफार्म आ धमके। प्रभारी कोतवाल मदन मोहन जोशी को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो फोर्स लेकर गांव पहुंच गए और दबंगों को खदेड़ दिया। इस दौरान कचनालगाजी काशीपुर निवासी राजेंद्र सिंह को तमंचे एवं दो कारतूस के साथ धर दबोचा।