फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कांस्टेबल से मारपीट, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों से उलझना और कांस्टेबल से मारपीट करना बाइक सवार को महंगा पड़ गया। जख्मी कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि कांस्टेबल पर बुलेट चढ़ाने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार की रात को मटकोटा मार्ग पर दुर्गापुर तिराहे पर एसआई कीर्ति भट्ट, एसआई सुरभि बौड़ाई, कांस्टेबल हेमचंद, राकेश कुमार व उमेश राज वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। नेता नगर की ओर से एक बुलेट संख्या यूके-06ए एन-6626 पर आ रहे एक युवक को कांस्टेबल उमेश राज ने रुकने का इशारा किया।

बाइक रोकने के बाद उसमें सवार युवक कांस्टेबल से उलझते हुए गाली गलौच पर उतर गया। विरोध करने पर युवक ने उमेश राज के चेहरे पर घूंसा जड़ दिया और हाथापाई शुरू कर दी। बताया कि आरोपी ने जख्मी कांस्टेबल उमेश राज के ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने बल प्रयोग कर युवक को दबोच लिया। मारपीट में कांस्टेबल के चेहरे पर काफी चोटें आई।
विज्ञापन


पुलिस युवक और उसकी बाइक को थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरप्रीत सिंह निवासी गिरधरनगर गदरपुर बताया। युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने रात में उसके खिलाफ 207 एमबी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को घायल कांस्टेबल उमेश राज की तहरीर पर पुलिस ने हरप्रीत के खिलाफ धारा 353, 332, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें