फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल अवस्था में मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैैनीताल। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास मंगलवार देर रात घायल अवस्था में मिले 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 112 पर आई सूचना के बाद तल्लीताल थाना पुलिस ने उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद मल्लीताल थाने के एसआई सत्येंद्र गंगोला ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और शिनाख्त का प्रयास किया। देर शाम मृतक की शिनाख्त गौरव सिंह नयाल पुत्र आनंद सिंह नयाल निवासी ओकपार्क मल्लीताल के रूप में हुई।
विज्ञापन

युवक के सिर पर गंभीर चोट थी। पुलिस का मानना है कि शायद किसी ने उसके सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया होगा। या फिर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ होगा। मल्लीताल थाने के प्रभारी कोतवाल बीसी मासीवाल ने बताया कि गौरव की नवंबर में ही अल्मोड़ा से शादी हुई थी। कुछ माह पहले वह हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के यहां काम करता था, लेकिन फिर उसने काम छोड़ दिया। उसकी मां वन विभाग में नौकरी करती है। कुछ दिन पहले वह लापता हो गया था। उसकी मौत कैसे हुई, अब तक इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि उन्होंने हत्या या हादसे में गौरव की मौत होने से इनकार नहीं किया है। कहा कि पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन



घायल अवस्था में मिले युवक की मौत
हत्या या दुर्घटना में उलझी पुलिस की कहानी, सिर पर मिली चोट से गहराया शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें