फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर गटकने वाले पुलिसकर्मी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पुलिस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर बीते दिनों जहर गटकने वाले पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह राणा के खिलाफ मल्लीताल पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास में आईपीसी की धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिसकर्मी का वाहन चोरी होने और उक्त मामले में पिछले तीन वर्षों से केस दर्ज नहीं करने से क्षुब्ध पुलिस कर्मी ने मल्लीताल कोतवाली परिसर के बैरक में 15 अप्रैल को जहर गटक लिया था। डीआईजी के निर्देश और पुलिसकर्मी से प्राप्त तहरीर के आधार पर वाहन विक्रेता मोहन सिंह के खिलाफ पुलिस द्वारा पहले ही धारा-379 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि किच्छा में तैनात पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह राणा का वाहन वर्ष 2015 में मल्लीताल से चोरी हो गया था और दूसरे दिन वाहन हल्द्वानी में बरामद होने के बावजूद पुलिस द्वारा वाहन और वाहन से बरामद सामान उसे न देकर पहले मालिक मोहन सिंह को दे दिया था। इसके बाद लक्ष्मण सिंह तीन वर्षों से मुकदमा दर्ज करवाने की गुहार पुलिस विभाग से लगा रहा था, जिस संबंध में 15 अप्रैल को उसे डीआईजी कार्यालय बुलाया गया।
डीआईजी अजय जोशी के साथ हुई बातचीत में जब उसे संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उसने मल्लीताल कोतवाली परिसर में स्थित बैरक में जहर गटक लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग की ओर से एसआई सत्येंद्र गंगोला की तहरीर पर पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें