फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालधन में शिक्षिका से हुई छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मालधन चौकी क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि विरोध करने पर युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुसा और मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने इस संबंध में मालधन चौकी पुलिस और कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर मानसिक रूप से परेशान शिक्षिका ने अब आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका ने आरोप लगाया कि एक युवक आते जाते उसके साथ अश्लील हरकत करता है।
जब उसके पति ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने पति को ही झूठे मुकदमे में फंसाने और मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने बताया कि नौ अक्तूबर को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, तब कोतवाल ने मुकदमा दर्ज करने के बात कही।
चार दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह शिकायत एसएसपी से करेगी। यदि फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह ने बताया कि शिक्षिका का आरोपी से जमीनी विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें