फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

565 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
Covid in Nainital
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में 565 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 21 जनवरी की तुलना में 101 मरीज कम मिले हैं। कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा में 143, बागेश्वर 120, चंपावत 112, पिथौरागढ़ 176 और ऊधम सिंह नगर में 395 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में 25 कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
गरमपानी और बेतालघाट में 43 संक्रमित
गरमपानी। गरमपानी और बेतालघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दवाइयां वितरित की।
विज्ञापन

लालकुआं, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ और बिन्दुखता में राजस्व निरीक्षक समेत 77 कोरोना संक्रमित।
लालकुआं नैनीताल। क्षेत्र में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी लालकुआं तहसील के राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार सहित मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ और बिन्दुखता क्षेत्र में 77 कोरोना संक्रमित मिले हैं। रोजाना भारी संख्या में मिल रहे कोरोना के मामलों के चलते क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
लालकुआं एवं यहां से लगे हुए क्षेत्रों में पिछले सप्ताह से लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को मोटाहल्दु के सुभाष स्टोन क्रेशर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई सैंपलिंग के दौरान 31 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। हल्दुचौड़ में 7, बिंदुखता 5 और लालकुआं में 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
लालकुआं नगर में हुई सैंपलिंग में राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दु के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि सभी संक्रमितों की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगालते हुए सभी को होम आइसोलेट करने की कार्रवाई की जा रही है।
नैनीताल में 20 लोग कोरोना संक्रमित
नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि 16 लोग आरटीपीसीआर और चार रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए।
रोपवे के पांच कर्मी कोरोना संक्रमित, आज बंद रहेगा संचालन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित रोपवे के पांच कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रबंधन ने रविवार को रोपवे का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। रोपवे के मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया कि पांच कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को रोपवे का संचालन बंद रहेगा और परिसर समेत सभी ट्रॉलियों को सैनिटाइज किया जाएगा।
दो दिन में 118 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
रामनगर। रामनगर में पिछले दो दिनों में 118 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को 78 और शनिवार को 40 लोगों कोरोना संक्रमित आए। ढेला, हिम्मतपुर, जोगीपुरा, बोर्ड ऑफिस, भरतपुरी, दुर्गापुरी, आस्थान प्लाजा, लखनपुर, गूलरघट्टी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें