फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह बंद रहा हल्द्वानी, साप्ताहिक बंदी और मौसम का भी असर दिखा

विज्ञापन
हल्द्वानी में साप्ताहिक बंदी के चलते बंद पड़ा सदर बाजार । संवाद - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को हल्द्वानी बंद पूरी तरह सफल रहा। फड़, रेहड़ी समेत शनि बाजार भी पूरी तरह बंद रहा। हालांकि शनिवार को साप्ताहिक बंदी होती है लेकिन कई व्यापारी दुकानें खोल लेते हैं। इस बार प्रशासन की सख्ती काम आई और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मुखानी, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, बस स्टेशन, बरेली रोड रामपुर रोड सभी जगह बंद का व्यापक असर देखने को मिला। व्यापारियों ने शनिवार की बंदी को पूरा सहयोग देने की पहले से घोषणा की थी इस वजह से साप्ताहिक बंदी के दौरान खुलने वाली दुकानें, और स्थानीय बाजार भी पूरी तरह बंद दिखा।
प्रशासन की ओर से बंद के दौरान वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित नहीं किया गया था लेकिन सुबह से खराब मौसम के कारण सड़कों में वाहन भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

चाय, पानी को तरसे कर्मचारी
हल्द्वानी। बंद के दौरान सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को दिनभर चाय पानी नसीब नहीं हुई। बस स्टेशनों में यात्रियों को दिक्कतें हुईं।
व्यापारियों की बात
कोरोना के बढ़ते खतरे को कम करने के लिए बंद करना भी समय की आवश्यकता थी। व्यापारियों का बंद में पूरा सहयोग रहा।
-नवीन वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
शनिवार को वैसे भी साप्ताहिक बंदी रहती है लेकिन आधी बाजार तब भी खुलती थी लेकिन शनिवार को पूर्ण बंद सफल रहा।
-हुकुम सिंह कुंवर प्रदेश अध्यक्ष, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल।
बंद होने के कारण बाजार से मिस्त्री, वेल्डर काम पर नहीं आए जिससे रिपेयरिंग का काम भी नहीं हुआ।
-प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन
नगर निगम ने बाजार को किया सैनिटाइज
हल्द्वानी। शनिवार को बाजार बंदी के दौरान नगर निगम ने दो टैंकरों के माध्यम से पूरे बाजार क्षेत्र को सैनिटाइज किया। वहीं नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बस, टेंपो और रेलवे स्टेशनों को भी सैनिटाइज किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि कालाढूंगी रोड, बाजार, रामपुर रोड, नैनीताल रोड की दुकानों को भी सैनिटाइज किया गया।
सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा
हल्द्वानी। सरकारी कार्यालयों में शनिवार को सन्नाटा छाया रहा। बाजार बंद होने के कारण फरियादी भी सरकारी कार्यालयों में नहीं आए। अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या भी कम रही।
गली-मोहल्लों में खुली रहीं दुकानें
हल्द्वानी। गली मोहल्लों में कई स्थानों पर दुकानें आधे शटर के साथ खुली मिलीं। हीरानगर क्षेत्र में दुकानें दिनभर खुली रहीं। वहीं देवलचौड़ से फूलचौड़ जाने वाले मार्ग पर भी कई दुकानें खुली थीं।
व्यापारियों के सहयोग से हल्द्वानी में बंद पूर्ण सफल रहा। इससे बाजार से लेकर सड़क, सरकारी कार्यालयों में भीड़ न के बराबर रही। बंद होने के कारण कोरोना की चेन ब्रेक होगी। इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा।
विज्ञापन

धीराज गर्ब्याल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें