फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साहब- मरीजों को नहीं मिलता खाना, सीएमओ ने कालाढूंगी सीएचसी में देखीं व्यवस्थाएं; दिए निर्देश

Sat, 10 Aug 2024 02:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कालाढूंगी के नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. हरीश चंद्र पंत ने सीएचसी कालाढूंगी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ ने कालाढूंगी सीएचसी में देखीं व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कालाढूंगी के नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. हरीश चंद्र पंत ने सीएचसी कालाढूंगी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि यहां आने वाले मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां मुहैया कराई जाएं। वहीं भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भोजन नहीं मिलता जिस पर सीएमओ ने भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिए।

सीएमओ डाॅ. पंत ने स्टाफ ड्यूटी रजिस्टर और दवाइयों का स्टॉक चेक किया। वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल भी जाना। मरीजों से पूछा कि दवाइयां कहां से मिलती हैं, खाना मिलता है या नहीं। इस पर मरीजों ने दवाइयां अस्पताल से ही मिलने की बात बताई जबकि खाना नहीं मिलने की बात कही।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: प्रेमी को सांप से डसवाने की आरोपी माही को जमानत, घटना में शामिल नौकर-नौकरानी समेत चार लोग अभी जेल मे

पूर्व सैनिक बीएस बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता मयंक गुप्ता, नजाकत अली, मुमताज आदि ने सीएमओ से प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल रोग विशेषज्ञ, गायनी चिकित्सक की तैनाती, अल्ट्रासाउंड, ट्रामा सेंटर की मांग रखी। सीएमओ ने कहा कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित मिश्रा, डाॅ. बीएस सामंत, डाॅ. कल्पना भट्ट, आयुष, डाॅ. प्रियंका कांडपाल, धर्मेंद्र मिश्र, नवीन पपने, चंद्र शेखर मौर्या, हेम चंद्र तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें