फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से बच्चा लापता, तेंदुए के ले जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा चोपड़ा के मटियाली गांव में शुक्रवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रहा बच्चा अचानक गायब हो गया। ग्रामीणों को आशंका है कि मासूम को तेंदुआ उठा ले गया। इसके बाद से परिजन, वन कर्मी और ग्रामीण जंगलों और आसपास के क्षेत्र में मासूम को ढूंढते रहे। खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

नेपाल मूल के भानु राणा ने बताया कि वह पत्नी मीना राणा और दो बेटों पीयूष (4) और ढाई वर्षीय राघव के साथ 20 वर्ष से मटियाली में रह रहा है। बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे राघव कमरे से निकलकर आंगन में आया तब से वह गायब है। उन्होंने आशंका जताई कि बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया है।
ग्रामीणों के अनुसार बीते दो तीन दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बनी हुई थी। बच्चे को तेंदुए के उठा ले जाने की सूचना पर ग्रामीण और वन विभाग की टीम खोजबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, वन रेंज अधिकारी भोपाल सिंह मेहता, उप रेंज अधिकारी आनंद लाल भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें