फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दरिंदगी: जांच समिति आज सौंप सकती है रिपोर्ट, किशोरी ने महिलाओं पर लगाया था दुष्कर्म करवाने का आरोप

Tue, 19 Dec 2023 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में संरक्षण गृह की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। शासन की ओर से आई जांच टीम दूसरे दिन भी पड़ताल में जुटी रही। टीम ने डॉक्टर से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक से भी बात की।
विज्ञापन
संरक्षण गृह की किशोरी से दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की ओर से आई जांच टीम दूसरे दिन भी पड़ताल में जुटी रही। टीम ने डॉक्टर से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक से भी बात की। सोमवार को टीम दोबारा संरक्षण गृह पहुंची। यहां टीम ने कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ ही वहां रह रहीं किशोरी, महिलाओं से फिर पूछताछ की। 

विज्ञापन


इसके बाद टीम ने दूसरी संस्था पहुंचकर पीड़िता से भी बात की। टीम मंगलवार को शासन को रिपोर्ट सौंप सकती है। शहर के संरक्षण गृह में रह रही किशोरी ने दो महिला कर्मियों पर बाहर ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। 

मामले में आरोपी महिला कर्मी का निलंबित करने के साथ ही दूसरी कर्मचारी को होमगार्ड विभाग को वापस कर दिया गया है। इसकी जांच के लिए शासन की ओर से बनी कमेटी के सदस्य मुख्य परिवीक्षा अधिकारी महिला कल्याण मोहित चौधरी और उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता ने दूसरे दिन भी जांच की। जांच के बाद अभिलेखों को अपने पास सुरक्षित रख लिया। साथ ही तीनों दिन पीड़िता को बाहर ले जाने और लाने की सीसीटीवी फुटेज भी देखी और उसे पेन ड्राइव में सेव कर अपने पास रख लिया। 
विज्ञापन


सूत्राें के अनुसार टीम के सदस्यों ने सोमवार सुबह डॉक्टर, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। इसके बाद टीम दोबारा संरक्षण गृह पहुंची। यहां के अधिकारी, कर्मचारियों से बात की। बताया जा रहा है कि टीम मंगलवार को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। 

पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस की टीम भी जांच में जुटी रही। पुलिस पीड़िता की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही कुछ सामने आ सकता है। पुलिस से लेकर विभागीय अधिकारी, जांच टीम के सदस्य कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें