फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल झील में मिला रेंजर का शव! 15 दिनों से थे लापता, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 13 Dec 2023 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भीमताल झील से बुधवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल शव की शिनाख्त करने में लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील से बुधवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल शव की शिनाख्त करने में लगी है।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कनौजिया ने बुधवार की सुबह झील में एक व्यक्ति के शव होने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। थाना पुलिस के एसआई भुवन जोशी पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर लाए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: आखिर कहां लापता हो गए रेंजर हरीश पांडे, 10 दिन से नहीं लगा सुराग, तलाश में भीमताल पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया शव हल्द्वानी से लापता चल रहे वन क्षेत्राधिकारी के होने का अंदेशा जता रही है। लापता चल रहे रेंजर की अंतिम लोकेशन भी भीमताल में ही मिली थी। फिलहाल पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें