फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर का दिखा अलग रूप: बाबा नीब करौरी की कुटिया में बैठ लगाया ध्यान, ग्रामीणों से ली मंदिर की जानकारी

Tue, 12 Dec 2023 07:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भूमियाधार में बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित मंदिर में पूजा पाठ की। इसके बाद बाबा नीब करौरी की कुटिया में ध्यान किया। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की जानकारी और मान्यताओं के बारे में जाना।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को भूमियाधार में बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित मंदिर में पूजा पाठ कर बाबा नीब करौरी की कुटिया में ध्यान किया। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की जानकारी और मान्यताओं के बारे में जाना। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भूमियाधार गांव को धार्मिक और पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमियाधार स्थित बाबा के धाम को प्रचार प्रसार करने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जल्द ही पार्किंग व्यवस्था और शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने मंदिर समेत आसपास के इलाकों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्यटन से जोड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों में होमस्टे बेहतर विकल्प हो सकता है। ग्रामीणों ने आयुक्त को जल, सड़क, विद्युत आदि समस्याओं से अवगत कराया।
 
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, एएनएम सेंटर स्थापित करने, आंगनबाड़ी केंद्र में जल्द रिक्त पद भरने  और ग्रामीण इलाकों में बेहतर सुविधा देने के  निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें