फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के प्रमाणपत्रों के साथ रक्तदाता। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी, संगठनों से जुड़े स्वयंसेवकों ने 58 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष एमसी पंत और रक्तकोष प्रभारी संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया। सुबह नौ बजे से ही लोग रक्तदान के लिए पहुंचने लगे थे। शिविर में पावर ग्रिड, एसओजी, पुलिस विभाग, एसबीआई कर्मी, युवा, अस्पताल के चिकित्सक, कर्मियों समेत कई महिलाओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र बांटे गए। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी और एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया भी शिविर में पहुंचे। शिविर में रेडक्रॉस के सचिव भगवान सिंह, तारा सिंह, चंद्रा चौहान, मंजू बिष्ट, जीवन चंद्र पंत, जीवन तिवारी, हिमांशु, फूलमती ह्यांकी, दीक्षा कांडपाल भट्ट, गोदावरी ने सहयोग किया।
एसओजी ने पहली बार किया रक्तदान
पिथौरागढ़। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पहली बार अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रॉस की मुहिम से जुड़ते हुए रक्तदान किया। एसओजी के कांस्टेबल गोविंद सिंह, राजकुमार रावत, कमल सिंह, अशोक बुदियाल ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

अनिल ने 61, भुवन ने 51वीं बार किया रक्तदान
पिथौरागढ़। सिमलगैर वार्ड के अनिल जोशी ने 61वीं जबकि चंद्रभागा के पूर्व सभासद भुवन जोशी ने 51वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हमेशा रक्तदान के लिए तैयार रहेंगे।
दिव्यांग मंजीत भी पीछे नहीं रहे
पिथौरागढ़। दिव्यांग मंजीत ने पहली बार रक्तदान किया। वह जन शिक्षण संस्थान में फील्ड वर्क असिस्टेंट हैं। संस्थान के प्रोग्राम अधिकारी शशिभूषण देवली, डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज पांडेय, एमटीएस स्टाफ संदीप, ट्रेनर सुनीता शर्मा ने भी रक्तदान किया।
खबर पढ़कर रक्तदान के लिए पहुंचे 72 वर्षीय जगत सिंह
पिथौरागढ़। रक्तदान के लिए 72 वर्षीय ऑनरेरी कैप्टन जगत सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन अधिक उम्र के कारण उनका ब्लड नहीं लिया गया। इससे वह निराश हो गए। जोश और जुनून से भरे जगत सिंह को डॉ. नरेंद्र शर्मा ने युवाओं के लिए प्रेरक बताया।
डॉ. शर्मा 24 साल से कर रहे प्रेरित
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र शर्मा लोगों को 24 साल से रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वर्ष 1997-98 में तैनाती के बाद वे लगातार युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभागों के लोगों के प्रेरक रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें