फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आरती धारियाल को रजत पदक

विज्ञापन
खेलो इंडिया में रजत पदक प्राप्त करने वाली आरती। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चतुर्थ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ की आरती धारियाल ने रजत पदक जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन कजाकिस्तान में होने वाले प्रशिक्षण कम कंप्टीशन के लिए हुआ है।
विज्ञापन

पंचकुला (हरियाणा) में नौ से 13 जून तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आरती ने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीता है। आरती ने 54 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की मुक्केबाज नेहा को जबरदस्त टक्कर दी। अंकों के आधार पर उन्हें द्वितीय स्थान मिला। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन 14 जून से पांच जुलाई 2022 तक कजाकिस्तान में प्रस्तावित ट्रेनिंग कम कंप्टीशन के लिए हुआ है। आरती करीब 20 माह से नेशनल अकादमी रोहतक (हरियाणा) में बॉक्सिंग कोच भास्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। आरती मूल रूप से गौरीहाट क्षेत्र की निवासी हैं। इनके पिता टैक्सी चलाते हैं। आरती ने सबसे पहले पिथौरागढ़ स्टेडियम में कोच सुनीता मेहता से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद साई एक्सटेंशन सेंटर पिथौरागढ़ और देव सिंह मैदान में कोच भास्कर, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर से प्रशिक्षण लिया। आरती ने हिमालया पब्लिक स्कूल से इंटर किया है। अब वह बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुकी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, धारचूला हरीश धामी, गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत आदि ने आरती को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें