आयरलैंड में पाषाण युगीन शिवलिंग के दर्शन करते हरि: शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी। व?
हल्द्वानी। कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी इन दिनों विदेश में भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत से सात हजार किमी दूर आयरलैंड में पाषाण युग में स्थापित शिवलिंग के भी दर्शन किए।
दो माह की धर्म प्रचार यात्रा पर लंदन गए भाईजी इस बीच अनेक धार्मिक स्थलों पर जाकर वहां पूजा पाठ का भी आयोजन कर रहे हैं। भाईजी ने अमर उजाला को फोन से बताया कि शनिवार को लंदन के प्लम्स्टेड स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में भी धार्मिक आयोजन रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूरोप के आयरलैंड की राजधानी डबलिन से 75 किमी दूर तारा हिल्स नाम की प्रसिद्ध पहाड़ी के शिखर पर एक हजार वर्ष प्राचीन शिवलिंग स्थापित होने की जानकारी मिली। तीन फीट तीन इंच की लिआफिल नाम से प्रसिद्ध शिवलिंग स्थल पर पूर्व में वहां के राजा अपने राजतिलक के सभी आयोजन इसी पवित्र स्थल पर करने आते थे। भाईजी ने इस स्थल का रखरखाव करने वाली संस्था को इसका पौराणिक महत्व भी समझाया। आयरलैंड में बहुत से लोग अपनी बेटियों का नाम तारा रखते हैं।