फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा उन्मूलन के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए नशा उन्मूलन कमेटी बनाई जा रही है। एमबीपीजी कॉलेज पूरे प्रदेश में इसे संचालित करेगा। कॉलेज प्रशासन ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा दिया है। मंजूरी मिलने के बाद कमेटी बनाई जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से कमेटी के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा जो महाविद्यालयों में नशे के खिलाफ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाने की तैयारी चल रही है। शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद कमेटी बनाई जाएगी। एमबीपीजी कॉलेज इस कार्यक्रम को संचालित करेगा। कमेटी में पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों के प्राध्यापक शामिल रहेंगे। कमेटी के माध्यम से महाविद्यालयों में नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कमेटी बनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दलदल से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें