फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए फूटा गुस्सा, नवाबी रोड पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आठ दिन से खराब जगदंबा नगर स्थित नलकूप सोमवार को ठीक हुआ मगर मंगलवार को पानी नहीं आया तो कुल्यालपुरा क्षेत्र के लोग भड़क गए। उन्होंने नवाबी रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में प्रशासन और जलसंस्थान के अधिकारियों ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाया और दो दिन में पेयजल समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

लोगों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने आम जनता के वाहनों के साथ ही अधिकारियों के सरकारी वाहनों को भी नहीं निकलने दिया। भोटिया पड़ाव पुलिस ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की मगर वे नहीं माने और पुलिस से नोकझोंक हो गई। लोग जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। धरनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने कहा कि पुलिस को अगर मुकद्दमा दर्ज करना ही है तो उनके खिलाफ दर्ज करे। साढ़े 12 बजे तहसीलदार नितेश डांगर और जलसंस्थान के जेई अमित आर्य मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और जलसंस्थान के जेई ने दो दिन में पेयजल सप्लाई बहाल होने और तब तक टैंकरों से पानी वितरित कराने का भरोसा दिया। प्रदर्शन करने वालों में नेहा कश्यप, सलमा अंसारी, यशपाल आर्य, महेश चंद्र, मयंक, विपिन, बीएल आर्य, उमर, उमेश सिंह, भूपेंद्र नायक, मटरू आदि शामिल रहे।
डहरिया फार्म नंबर की आपूर्ति ठप
हल्द्वानी। मंगलवार को डहरिया फार्म नंबर तीन नलकूप तकनीकी खराबी के कारण नहीं चल सका जिसके कारण इससे जुड़े डहरिया, कृष्णानगर, ईको टाउन समेत कई कालोनियों में पानी की आपूर्ति ठप रही। सहायक अभियंता बंशीधर भट्ट ने बताया कि विद्युत समस्या के चलते नलकूप संचालन में दिक्कत आई थी। गुनीपुर जीवानंद का खराब नलकूप भी अभी तक दुरुस्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें