रामनगर कॉर्बेट के खिनानौली गेस्ट हाउस में रेंजर राजेंद्र चकरायत के साथ फोटो खिचवाते अभिनेता रणद
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में भ्रमण के लिए फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने दोस्तों के साथ पहुंचे हैं। वह पहले भी कॉर्बेट में जंगल सफारी के लिए आ चुके हैं। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण पर वनकर्मियों की प्रशंसा की।
सोमवार को अभिनेता रणदीप हुड्डा दोस्तों के साथ खिनानौली गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने वनकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई। ढिकाला जोन के रेंजर राजेंद्र चकरायत ने बताया कि हुड्डा पहले भी कॉर्बेट आते रहे हैं। उनको कॉर्बेट का सौंदर्य बहुत भाता है।
उनको जंगल में भ्रमण दौरान बाघ, घड़ियाल, मगरमच्छ, गुलदार, हाथी आदि के दीदार हुए। ढिकाला में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ वापस चले जाएंगे।