फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षमता को हराकर पाया मुकाम, रोशन किया नाम

विज्ञापन
दिव्यांगों को पुरस्कृत करते विधायक नवीन दुमका। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। अक्षमता उनके संघर्ष में कभी बाधक नहीं बनी। उन्होंने बुलंद इरादों से अपना मुकाम पाया और नाम रोशन किया। उनके इस जुनून को विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम नैब गौलापार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगों को दक्षता दिव्यांग पुरस्कार बांटे गए। सुमनलता, मो. दानिश, गौरव, अभिषेक लोहनी को राज्य स्तरीय दक्षता दिव्यांग पुरस्कार दिया गया। उन्हें पांच हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। हरक सिंह, पुष्पा बधानी को कृत्रिम पैर, सरस्वती देवी, ऋषि गुप्ता को कान की मशीन दी गई।
समाज कल्याण निदेशक बीएल फिरमाल, लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशक ने कहा कि दिव्यांग दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 दिव्यांगों को प्रदेश में पुरस्कृत किया गया है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक समाज कल्याण वाशुदेव आर्य, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी मो. चांद, नैब प्रबंधक श्याम धानिक, पैरालंपिक भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें