फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में मस्तिष्क के जटिल ऑपरेशन हो सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी न्यूरो सर्जरी से जुड़े जटिल ऑपरेशन के लिए माइक्रोस्कोप खरीदने की तैयारी कर रहा है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि इससे सुशीला तिवारी अस्पताल में मस्तिष्क के जटिल ऑपरेशन हो सकेंगे।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में कुमाऊं और यूपी से रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। ट्रामा सेंटर में औसतन प्रतिदिन बीस केस आते हैं। इसमें पांच केस हेड इंजरी के होते हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अभी हॉस्पिटल में हेड इंजरी से लेकर अन्य बीमारियों से जुड़े मामले में सर्जरी होती है पर जटिल मामलों में सर्जरी के लिए माइक्रोस्कोप करीब तीन सौ गुना तक बड़ाकर बीमारी का फैलाव का पता किया जा सकता है। अब माइक्रोस्कोप खरीदने की तैयारी है। इससे हेड इंजरी से लेकर मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों की जटिल सर्जरी हो सकेगी।
कोरोना के नए वेरियंट का पता हल्द्वानी में भी चलेगा
हल्द्वानी। कोरोना के नए वेरियंट का पता अब हल्द्वानी में भी चल जाएगा। इसके लिए जीनोम सिक्वेंसर खरीदने की योजना है। अब तक कोरोना के नए वेरियंट का पता के लिए सैंपल को दिल्ली स्थित एनसीडीसी को भेजा जाता था। बाद में जीनोम सीक्वेंस की सुविधा मेडिकल कालेज देहरादून में शुरू की गई है, जहां पर सैंपल भेजे जा रहे हैं। अब यही सुविधा मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में करने की योजना है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें