फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लेकर पहुंची बहू, बोली-शोरूम को उड़ा दूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर लेकर पहुंची बहू, बोली-शोरूम को उड़ा दूंगी
विज्ञापन

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित एक शोरूम में व्यवसायी घराने के संपत्ति विवाद के चलते बुधवार को बखेड़ा हो गया। बहू गैस सिलिंडर लेकर शोरूम जा धमकी। उसने शोरूम को उड़ाने की धमकी दे डाली। इससे वहां हड़कंप मच गया। बखेड़ा बढ़ने पर मंडी पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिवार के लोगों ने लिखित शिकायत नहीं दी। इस कारण पुलिस लौट आई।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित एक प्रतिष्ठित शोरूम के मालिक के परिवार में बुधवार की सुबह संपत्ति के लिए संग्राम छिड़ गया। विवाद के दौरान परिवार की बहू एलपीजी गैस भरे सिलिंडर को लेकर पहुंची और व्यवसायिक प्रतिष्ठान को उड़ाने की धमकी देने लगी। हंगामा होता देख सभी कर्मचारी बाहर खड़े हो गए। इस बीच किसी ने मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। मंडी चौकी पुलिस ने प्रतिष्ठान में पहुंचकर पूछताछ की। व्यवसायी ने बताया कि विवाद पिता और बेटे के बीच है। वह पुलिस का दखल नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें