फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी विधायकों की बगावत से गरमाया 'सोशल मीडिया'

Tue, 29 Mar 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : demo
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों की बगावत से सोशल मीडिया का माहौल भी गरमाया हुआ है। खासकर कांग्रेस से जुड़े लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर बागी विधायकों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। जबकि भाजपा समर्थित लोग बागियों की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। 
विज्ञापन


मोबाइल क्रांति के इस दौर में समाज की हर हलचल का असर सोशल मीडिया पर जरूर दिखाई देता है। उत्तराखंड में कांग्रेस के नौ विधायकों की बगावत से भी सोशल मीडिया अछूता नहीं रहा। कांग्रेस विधायकों का टूटकर अचानक भाजपा के पाले में खड़े होना कांग्रेसियों को फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। 

ऐसे में वह फेसबुक पर तीखे कमेंट कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हरिद्वार के दोनों विधायक प्रदीप बत्रा और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को लेकर तो फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर भी तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बगावत को लेकर सोशल मीडिया का चढ़ा हुआ पारा:
फेसबुक पर रुड़की के नाम से बने एक पेज पर विधायक प्रदीप बत्रा से जुड़ी पोस्ट पर कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व पार्टी विचारधारा के लोग अभद्र टिप्पणियों से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कुल मिलाकर बगावत को लेकर सोशल मीडिया का पारा भी चढ़ा हुआ है।

चैंपियन का भाजपा में स्वागत
अपनी ही पार्टी से बगावत करने वाले कांग्रेसी विधायकों की रणनीति अभी पूरी तरह खुलकर सामने नहीं आई है। लेकिन उनका भाजपा में स्वागत जरूर शुरू हो गया है। खानपुर से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा में स्वागत वाली एक पोस्ट फेसबुक पर डाली गई है। 

इस बैनर में भाजपा के प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं के अलावा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत के फोटो भी लगे हैं। एक समर्थक की ओर से प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें