फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन श्रमिक की संदिग्ध मौत की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के झिरना रेंज में कार्यरत दैनिक वन श्रमिक सुनील कुमार उर्फ सोनू कुमार (32) की संदिग्ध हालात में हुई मौत की अब मजिस्ट्रीयल जांच होगी। एसएसपी पौड़ी ने जिलाधिकारी गढ़वाल से मामले की मजिस्ट्रीयल जांच की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कार्बेट के वन प्रहरी दैनिक श्रमिक सोनू कुमार के शव का पोस्टमार्टम कोटद्वार के बेस अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल से कराने के बाद पुलिस ने उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शनिवार को परिजनों ने कालागढ़ में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पौड़ी पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर बेस अस्पताल प्रशासन ने मृतक का बिसरा सुरक्षित रखवा लिया है। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि वन श्रमिक की संदिग्ध मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डीएम गढ़वाल को पत्र भेजा गया है।
इंसेट
यह है मामला
कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में हुई एक रायफल चोरी के मामले में वन क्षेत्राधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में कालागढ़ पुलिस ने पूछताछ के लिए वन श्रमिक सोनू कुमार को 22 जुलाई को थाने में बुलाया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के बाद वन श्रमिक को उसके रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में देते हुए घर भेज दिया गया। जहां रात को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 23 जुलाई की सुबह उसने दम तोड़ दिया। वन श्रमिक की मौत के बाद क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को कालागढ़ थाने में हंगामा किया। परिजन जहां इस मौत को पुलिस प्रताड़ना बता रहे हैं, वहीं पुलिस किसी भी तरह की प्रताड़ना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें