फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में दुकानें रही बंद, सड़कों पर पसरा रहा संन्नाटा

विज्ञापन
कोटद्वार में साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान झंडाचौक में पसरा सन्नाटा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए साप्ताहिक कर्फ्यू के तहत कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों में दुकानें बंद रही, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 325 लोगों को चालान काटे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के प्रत्येक रविवार को सुबह पांच बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक साप्ताहिक कर्फ्यू करने के शासनादेश के तहत सभी व्यापारिक संस्थान बंद रहे। कोटद्वार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन निकटवर्ती क्षेत्र गाड़ीघाट चौराहे, देवी मंदिर, पदमपुर चौराहे, निंबूचौड़, दुर्गापुरी, मवाकोट चौराहे में कुछ लोग बिना किसी कारण सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दिए. जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका और कड़ी चेतावनी देने के बाद उनके कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में चालान काटे। इस दौरान कई लोग अस्पाल जाने का बहाना बनाने लगे, लेकिन पुलिस ने अस्पताल और दवाई पर्चा दिखाने को कहा तो वे नहीं दिखा सके। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को रोकर उनको फटकार लगाई गई। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें