फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में 144 लोग कोरोना पॉजिटिव, चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निकटवर्ती भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों का करोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। रविवार को एम्स ऋषिकेश से आई कोरोना रिपोर्ट में कोटद्वार क्षेत्र के 106 लोगों समेत निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों के 144 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। एक दिन में सौ से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों के आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने एक ही परिवार के कई लोगों के संक्रमित होने पर क्षेत्र में चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां की आठ गलियों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि दुगड्डा ब्लाक के कोटद्वार क्षेत्र में 106 लोग, द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र में पाचं, जयहरीखाल ब्लाक क्षेत्र में एक और यमकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में 28, पोखड़ा ब्लाक क्षेत्र में एक, नैनीडांडा ब्लाक क्षेत्र में एक और रिखणीखाल ब्लाक क्षेत्र में एक लोग कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित आए हैं। बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। बताया कि कोटद्वार के देवरामपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संक्रमितों के घर की ओर जाने वाली दो गलियों को सील कर दिया गया है। शिब्बूनगर में एक परिवार के तीन लोगों के संक्रमित होने पर उनके घर को जाने वाली दो गलियों को सील किया गया है। बैंक कालोनी जौनपुर में भी एक ही परिवार के तीन लोगों के संक्रमित पाए जाने पर घर के दोनों ओर की गलियों को सील किया गया है। इसके अलावा काशीरामपुर तल्ला में एक ही परिवार के दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने पर वहां की दो गलियों को सील कर दिया गया है। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर बाहरी राज्य से आने वाले लोगों की जांच तेज कर दी गई है। बिना नेेगेटिव कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाए अथवा कौड़िया में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिए बिना किसी को भी कोटद्वार में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें